फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   second ringleader reached prison in Fraudulent insurance

मुर्दों का फर्जी बीमा करने वाला दूसरा सरगना भी पहुंचा जेल

Mon, 18 Jul 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
second ringleader reached  prison in Fraudulent insurance
अपराध - फोटो : demo
बीमा कंपनी रियलायंस लाइफ इंश्योरेंस में मुर्दों का बीमा करने वाले एक और सरगना संजय गिरी को पुलिस ने जेल भेज दिया। संजय को इस पूरे खेले के मास्टर माइंड राजवीर के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने संजय को रविवार को जिला कारावास भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने राजवीर को शनिवार को ही चुपके से जेल भेज दिया था जबकि संजय को रात भर हवालात में रखा। रविवार को करीब 12 बजे कोर्ट में पेश कर जिला करागार भेज दिया गया। संजय रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर सैल्स मैनेजर था।  
विज्ञापन


 बीमा कंपनियों रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस और बजाज एलायंज इंश्योरेंस कंपनियों में मुर्दों का बीमा कराकर 40 करोड़ रुपये का घोटाला होने का मामला जून में सामने आया था। तब से इन बीमा कंपनियों ने अपने -अपने बीमा केसों की जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पूरे मामले की जांच करने के लिए एसएसपी नितिन तिवाड़ी ने एक स्पेशल टीम गठित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने आरोपों से किया इंकार
मुर्दों का बीमा कर करोड़ों हड़पे के आरोप में जेल जा रहे संजय ने बताया कि उसे जबरन फंसाया गया है। जिस क्लेम को लेकर फरवरी 2014 को उसे कंपनी से निकाला गया, उसी क्लेम में कंपनी ने मार्च में भुगतान भी कर दिया था। उसने बताया कि इसका सीधा मतलब है कि उसका क्लेम फर्जी नहीं था। जेल जाने से पहले उसने ब्रांस मैनेजर दीपेश सिंह पर भी कई आरोप लगाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed