फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pripair singham for ancounter two

एनकाउंटर पार्ट- टू की तैयारी में जुटे ‘सिंघम’

Sun, 07 Jan 2018 02:33 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
pripair singham for ancounter two
encounter - फोटो : demo pic
सीएम योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को मेरठ में पुलिस को खुली छूट का एलान किया। उन्होंने कहा कि बदमाशों को उन्हें की भाषा में जवाब दें। गोली का जवाब गोली से ही दें। इसके बाद यूपी पुलिस के ‘सिंघम’ एनकाउंटर पार्ट टू की तैयारी में जुट गए हैं। वांछित और इनामी बदमाशों की लिस्ट बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी मुखबिर तंत्र के जरिये इनामी बदमाशों की तलाश तेज हो गई है। सीएम के इस एलान के बाद वर्दीधारियों में हिम्मत भर आई है।उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्य नाथ ने एलान किया था कि प्रदेश को अपराध मुक्त किया जाएगा।  लेकिन प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ गया।
विज्ञापन


लूट, हत्या, डकैती और अपहरण व फिरौती की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसके बाद तत्कालीन डीजीपी सुलखान सिंह ने प्रदेश पुलिस को खुली छूट दी। अपराधियों को उन ही की भाषा में जवाब देने का एलान किया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को मारना गिरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फर नगर, बागपत, शामली, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद समेत अन्य जनपदों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थीं। मुरादाबाद में पुलिस और सर्राफ के घर डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच अगवानपुर के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। यहां पुलिस ने बदमाशों के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया था।

जबकि उनकी निशानदेही पर करोड़ रुपये की कीमत का सोना भी बरामद किया गया था। इसके अलावा मझोला, मूंढापांडे में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई थीं। लेकिन निकाय चुनाव नजदीक आने के बाद पुलिस ने एनकाउंटर बंद कर दिए थे। प्रदेश में निकाय चुनाव शांति पूर्ण निपट गए।

शामली में सिपाही अंकित तोमर के शहीद होने के तीन दिन मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्य नाथ ने पुलिस को फिर से खुली छूट दी है। उन्होंने एलान किया है कि बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब दें। यूपी पुलिस के दबंग और सिंघम एनकाउंटर पार्ट टू की तैयारी में जुट गए हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूूत्रों का दावा है कि  उन दरोगा व इंस्पेक्टरों को भी चार्ज देने की तैयारी की जा रही है। जो अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने में माहिर रहे हैं। लेकिन पिछले लंबे समय से उन्हें चार्ज नहीं मिल पाया था।


 मुरादाबाद और बिजनौर जनपद की पुलिस के अलावा एटीएस भी कचहरी से फरार हुए शातिर बदमाश आदित्य की तलाश में जुटी है। कचहरी से भागने के बाद भी उसने दो हत्याएं कर दी हैं। उसके साथी विशाल ने तो पुलिस को बताया था कि आदित्य अभी और हत्याएं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed