{"_id":"f732807bab0d0a2830ce01f30ae8a258","slug":"police-uncle-change-my-cloth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अंकल ने बदले मेरे कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अंकल ने बदले मेरे कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दर्द से तड़प रही छह वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने शनिवार को आपबीती सुनाई तो अन्य मरीजों के तीमारदाराें की आंखें भी भर आईं। मासूम ने टूटे-फूटे शब्दों में अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ खेल रही थी। तभी उसे आरोपी उठा ले गया।
छात्रा ने मां को बुलाना चाहा, लेकिन वो आवाज नहीं सुन पाईं। छात्रा ने बताया कि दूर जाकर एक पुलिस वाले अंकल मिल गए। उन्होंने ही मेरे कपड़े उतारे थे। बाद में उन्होंने मुझे नये कपड़े पहना दिए थे। वह मुझे कार में बैठाकर घुमाने भी ले गए थे। अफसरों ने इस बच्ची का दर्द महसूस किया होता तो शायद घटना के 72 घंटे बाद शक के घेरे में आए पुलिस वालों से पूछताछ जरूर की होती।
लेकिन घटना के खुलासे से ज्यादा उसपर पर्दा डालने का प्रयास होता रहा। समाज को शर्मसार करने वाली ये वारदात बुधवार की रात मझोला क्षेत्र हुई थी। पिता ने आरोप लगाया था कि पुलिस वालों ने उसे रुपये देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया।