फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police raided the hotel and the restaurant

वारदातें रोकने को सड़कों पर उतारी पुलिस, खंगाले गए होटल और ढाबें

Tue, 02 Aug 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Police raided the hotel and the restaurant
अपराध - फोटो : demo
 बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने अफसरों को हिलाकर रख दिया है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि डीजीपी को खुद मौके पर जाना पड़ा। अब एडीजी कानून व्यवस्था ने रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक अभियान लगाकर अपराधियों की तलाश करने को कहा है।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले में शाम ढलते ही पुलिस सड़क पर उतर गई और देर रात तक संदिग्ध लोगों की तलाश की। होटल, ढाबें और रेस्तोरेंटों में ठहरे लोगों से भी पूछताछ की। हाईवे और लिंक मार्गों पर पुलिस दौड़ रही है। 
विज्ञापन


अफसरों ने फोर्स संग शहर में किया रूट मार्च 
 चुनाव नजदीक आता देख सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है तो पुलिस अफसरों ने मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को शाम अफसरों ने शहर में रूट मार्च किया। ड्यूटी प्वाइंट देखे और जनता को एहसास दिलाया कि फोर्स उनके साथ है वह भयमुक्त होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट मार्च पुलिस लाइन से शुरू हुआ। इसके बाद बंगला गांव चौराहा, डिप्टी गंज चौराहा, तहसील स्कूल, चौमुखा पुल, मंडी चौक, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, इंद्रा चौक चौराहा, गलशहीद चौराहा, ईदगाह चौराहा, संभल चौराहा, दस सराय चौराहा, कोहिनूर तिराहा, हनुमान मूर्ति तिराहा पहुंचा। जबकि पुलिस की एक टोली गलशहीद चौराहे से भूड़ा चौराहा, इंपीरियल बुधबाजार चौराहा, ताड़ीखाना, गुरहट्ठी पहुंची। इसके बाद पुलिस लाइन में संपंन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed