फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mother gone jail to accused in her newly born baby muder

दुधमुंही बच्ची की हत्यारोपी मां को जेल

Mon, 01 May 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 01 May 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
mother gone jail to accused in her newly born baby muder
डेमो इमेज - फोटो : Internet
पति से झगड़ा होने पर तीन माह की दुधमुंही बच्ची को पलंग पर पटककर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला को मूंढापांडे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि बच्ची की मौत उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आने के कारण हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया कि यह चोटें बच्ची को उसकी मां द्वारा गुस्से में पलंग पर पटकने के कारण आई है। पुलिस का कहना है कि महिला को पूछताछ के  लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएचओ मूंढापांडे जसपाल ने बताया कि रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पता चला कि  महिला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसको ब्रेन हैमरेज हो गया है। बच्ची को चोट उसके सिर में पीछे की तरफ और कमर के नीचे लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट आने से स्पष्ट हो गया कि उसको महिला ने पति से झगड़ा होने के कारण पलंग पर पलट दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई है। इसके बाद महिला का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि मूंढापांडे के डिलरा रायपुर में रहने वाले चरणजीत की दुधमुंही बच्ची की शनिवार को मौत हो गई थी। चरणजीत ने पत्नी आरती के खिलाफ थाने में बच्ची की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था कि बच्ची की परवरिश को लेकर चरणजीत का बृहस्पतिवार को आरती से झगड़ा हुआ था।  गुस्से में आरती ने अपनी तीन माह की बेटी को पलंग पर पटक दिया था, जिससे उसके गंभीर चोट आई। शनिवार को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया था।

....

क्या कोई मां अपनी बेटी की हत्या कर सकती है: आरती
आरती और चरणजीत की तीन साल पहले लवमैरिज हुई थी। आरती ने दावा किया है कि वह बच्चों की परवरिश ठीक से कर रही थी। उसका पति चरणजीत दूसरी शादी करना चाहता था। हालांकि वह इसकी वजह नहीं बता सकी। आरती ने कहा कि तीन दिन पहले उसका पति से झगड़ा हुआ था। बच्ची को पलंग पर पटकने से उसने इंकार किया है। आरती से जब पूछा गया कि उसने अपनी बेटी की हत्या क्यों की तो उसने जवाब में सवाल करते हुए पूछा कि क्या कोई मां अपनी दुधमुंही बेटी की हत्या कर सकती है? आरती ने बताया कि उसकी बेटी को तीन दिन से उल्टी, दस्त हो रहे थे, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि बच्ची की मौत शरीर पर आई चोट के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed