{"_id":"5e64305439fcea3494f79e3300a5ac87","slug":"kidney-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर धोखे से गुर्दा निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा सुंघाकर धोखे से गुर्दा निकाला
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 30 May 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी एक ग्रामीण ने गांव के कुछ लोगों पर नशा सुंघाकर बेहोश कर अपना एक गुर्दा निकालने का आरोप लगाया है। गांव के सूरज पाल सिंह पुत्र हरकेेश ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 24 मई को उसकी तबीयत खराब हो गई। तो उसने अपना चेकअप कराया। तो पता चला कि उसके शरीर में एक गुर्दा नहीं है। उसका आरोप है कि 23 मई की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग उसके घर पर आए। उसे साथ ले गए। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। बाद में उन्होंने उसका एक गुर्दा निकलवा दिया। जिसका पता चलने पर आरोपियों से उसने इसकी शिकायत की तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में एक व्यक्ति जन प्रतिनिधि का पति बताया जाता है। पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र लेकर जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
