फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hundreds of millions of people fleeing thugs

सैकड़ों लोगों के लाखों रुपये लेकर ठग फरार

Mon, 15 Aug 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Aug 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of millions of people fleeing thugs
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में दो युवकों ने सैकड़ों ग्रामीणों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। विश्वास में लेने के लिए कुछ लोगों को रकम वापस भी की। शनिवार को दोनाें अनाचक गायब हो गए।
विज्ञापन


रकम लगाने वाले लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों के घर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और उनसे कहा कि अगर उन्हें कार्रवाई करानी है तो वह थाने आकर लिखित में शिकायत दे, केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


भोला सिंह की मिलक में रहने वाले दो युवकों ने अपना एक दफ्तर खोला। उन्होंने यहां लोगों को लालच दिया कि उन्होंने एक कंपनी खोली है। इस कंपनी में रकम जमा करोगे तो उसका ब्याज भी मिलेगा और रकम भी वापस मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कुछ लोगों रकम दोगुनी का भी लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को विश्वास में लेने के लिए उन्होंने कुछ लोगों को रकम भी वापस की। इसके बाद तो ठगों के दफ्तर में लोगों भी जुट गई। बताया जा रहा है कुछ ही दिनों में ठगों  ने लाखों रुपये जमा कर लिए। लेकिन दो दिन पहले दोनों युवक अचानक गायब हो गई। रकम  लगाने वाले पीड़ित लोगों रविवार की रात इसकी जानकारी हुई।

 
लोग आरोपियों के घर जुट गए। लेकिन ठगों के परिजनों ने दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने  लोगों को समझाकर शांत किया। मझोला इंस्पेक्टर नवरतन गौतम ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed