{"_id":"58052f064f1c1bac2d703347","slug":"five-lakh-looted-from-retired-rail-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड रेलकर्मी से चार लाख लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड रेलकर्मी से चार लाख लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छजलैट थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर बदमाशों ने सेवानिवृत रेलकर्मी से चार लाख रुपए लूट लिए। घटना के समय रेल कर्मी बैंक से रुपये निकालकर अपने घर लौट रहा था। दिनदहाड़े हुई लूट से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बैंक कर्मियों एवं एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की। रिटायर्ड रेलकर्मी ने मकान निर्माण के लिए यह रकम निकाली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छजलैट थानाक्षेत्र के गांव सीकरी के रहने वाले सेवानिवृत रेलकर्मी नरोत्तम सिंह पुत्र छज्जू सिंह ने सोमवार दोपहर छजलैट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से चार लाख रुपए निकाले थे।
उन्होंने रुपए एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे और उसे साइकिल के कैरियर में दबाकर घर जा रहे थे। वह क्षेत्र के गांव सदरपुर से होकर कच्चे रास्ते से गांव के लिए जा रहे थे। जब यह सदरपुर और सीकरी के बीच पहुंचे तो पीछे से दो युवक बाइक से आए। इन्होंने अपनी बाइक बराबर में लाकर साइकिल को जोर से धक्का देकर नरोत्तम सिंह को गिरा दिया।
विज्ञापन
गिरते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने साइकिल के कैरियर से रुपयों वाला कट्टा खींचा और फरार हो गए। रेलकर्मी ने गांव में जाकर बताया। फोन से पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह, कांठ एसओ शरद मलिक, छजलैट के प्रभारी एसओ कपिल सिंह मौके पर पहुंच गए।
पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लग पाया। बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है। बैंक के एटीएम के गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। रेलकर्मी ने बताया कि वह मकान बनवा रहा है। उसी के लिए उसने यह रकम निकाली थी।