फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fake IG caught on railway station

खुद को आईजी बताने वाला वकील गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खुद को आईजी ट्रेनिंग उत्तराखंड डा. पीवी प्रसाद बताकर होटलों में मुफ्त में ठहरने और फ्री में ट्रेन सफर वाला शख्स रविवार की रात रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी ने उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगलते हुए खुद को मुजफ्फरनगर का वकील राजीव शर्मा बताया।
विज्ञापन



पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर रात रेलवे स्टेशन पर पहुंचे एसपी रेल वैभव कृष्ण ने भी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की। रविवार को एक शख्स ने जीआरपी इंस्पेक्टर को कॉल कर खुद को आईजी ट्रेनिंग उत्तराखंड डा. पीपी प्रसाद बताया। नाम सुनते ही इंस्पेक्टर ने ‘जय हिंद’ ठोकी और आदेश पूछा।
विज्ञापन



कॉल करने वाले ने बताया कि वह बुधबाजार के राजन होटल में ठहरे हुए हैं। उन्हें नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ जाना है। आरोपी ने यह भी हिदायत दी कि गाड़ी आने से पहले दो साथियों को होटल भेज देना तो उसका सामान उठाकर स्टेशन ले जाएं। जैसे ही फर्जी आईजी स्टेशन पहुंचा जीआरपी वाले उसकी खातिर में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन इसी बीच इंस्पेक्टर को शक हो गया। उन्होंने उत्तराखंड में मौजूद अपने बैच के साथियों से संपर्क किया। तब पता चला कि डा. पीवी प्रसाद तो देहरादून में मौजूद हैं। इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed