फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ex pradhan arrested in weapon trafficking

हथियारों की तस्करी में पूर्व प्रधान समेत सात गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
ex pradhan arrested in weapon trafficking
पाकबड़ा पुलिस ने अमरोहा के गांव लोधीपुर बंजारा के पूर्व प्रधान चंद्रसेन समेत सात लोगों को अवैध हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों की निशानदेही पर चोरी तीन बाइकें भी बरामद की हैं। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसपी सिटी राम सुरेश यादव ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में इस गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पाकबड़ा पुलिस ने कैलसा रोड पर भट्टे के पास घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगीं सात बाइकें बरामद की।
विज्ञापन




पकड़े गए लोगों ने अपने नाम चंद्रसेन निवासी लोधीपुर बंजारा थाना अमरोहा देहात, मुन्ना सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी एंचोड़ा थाना असमोली, जय सिंह निवासी गुरैठा थाना पाकबड़ा, ताहिर अली पुत्र जहीर अहमद निवासी उत्तम पुर बहलौलपुर थाना मझोला, रवि चौधरी निवासी सद्दीक नगर थाना शाहबाद जनपद रामपुर, हरपाल निवासी एचोडा थाना असमोली और राशिद हुसैन निवासी भीकनपुर मूडा थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद्रसेन पहले गांव का प्रधान भी रह चुका है। रवि चौधरी को कटघर पुलिस ने लूट के मामले में जेल भेजा था। ये सभी हथियारों की तस्करी करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के दस तमंचे, बारह बोर का एक तमंचा, एक पोनिया (देसी रायफल)और 18 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed