फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crooked gold chain with trader

व्यापारी के चरण छूकर सोने की चेन ले गए तिलकधारी ठग

Sat, 20 May 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 20 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
crooked gold chain with trader
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के दीनदारपुरा में शुक्रवार सुबह तिलकधारी ठग कपड़ा व्यापारी के चरण छू कर सोने की चेन ठग कर फरार हो गए। घटना के समय व्यापारी दुकान में बैठे थे। व्यापारी ने घटना की जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ठगों की तलाश की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


व्यापारियों के साथ पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। दीनदानपुरा निवासी सत्य प्रकाश गोयल (मावे वाले) की बेटी की मोहल्ले में ही लेडीज सूट की दुकान है। दुकान के ऊपर इनका परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सत्य प्रकाश गोयल दुकान में बैठे थे। जबकि बेटी ऊपर घर में मौजूद थी।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां दो युवक पहुंच गए। दोनाें युवकों ने माथे पर तिलक लगा रखा था। उन्होंने सत्य प्रकाश से कहा कि उन्हें लेडीज सूट खरीदना है। उन्होंने सूट दिखाने को कहा। लेकिन सत्य प्रकाश ने कहा कि उनकी बेटी आने वाली है। इसके बाद ही सूट दिखा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब एक युवक ने सत्य प्रकाश के हाथ में दो हजार रुपये का नोट दिया और उसे एक्सचेंज करने को कहा। लेकिन सत्य प्रकाश ने नोट एक्सचेंज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने पांच सौ रुपये का नोट दे दिया और कहा कि वह इस नोट को मंदिर में रख दें।

उसने सत्य प्रकाश के गले से चेन निकलवा ली और नोट के साथ रखवा दी। इसके बाद दोनों युवक सत्य प्रकाश के चरण छूकर वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने चेन और नोट देखा तो गायब था। सत्य प्रकाश ने बेटी को घटना की जानकारी दी।


इसके व्यापारी जुट गए और उन्होंने घटना की सूचना देकर पुलिस बुला ली। सत्य प्रकाश की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद निकले। कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि ठगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed