फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman dies after her *chunni* gets caught in a machine; sit-in protest held to demand compensation.

Ludhiana News: मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर धरना

Sun, 11 Oct 2026 05:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 11 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after her *chunni* gets caught in a machine; sit-in protest held to demand compensation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गियासपुरा इलाके की एक फैक्टरी में रविवार शाम एक महिला वर्कर की मशीन में चुन्नी फंसने से मौत हो गई। महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी पारो के रूप में हुई है। वह तीन महीने से फैक्टरी में हैडर मशीन चला रही थी। हादसे के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे तथा कार्रवाई की मांग को लेकर फैक्टरी के बाहर धरना दिया।

हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ। पारो नट-बोल्ट बनाने वाली हैडर मशीन पर काम कर रही थी। अचानक उसकी चुन्नी मशीन के रोलर में उलझ गई। हादसा इतना भीषण था कि वह संभल नहीं पाई। मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। अन्य साथी मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पारो के पिता का चार साल पहले निधन हो गया था। वह अपनी मां और छोटी बहन के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रात के समय धरना शुरू किया। उन्होंने थिंद इंडस्ट्रीज के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। वे फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। साथ ही सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी के प्रबंधन, सुपरवाइजर और अन्य मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed