फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of 65,000 in the name of crane transport

Faridabad News: क्रेन ट्रांसपोर्ट के नाम पर 65 हजार की धोखाधड़ी

Sun, 11 Oct 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 65,000 in the name of crane transport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। फरीदाबाद से ओडिशा के तालचेर तक क्रेन पहुंचाने के नाम पर 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ओमेगा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन संजय गुलाटी की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




शिकायत के अनुसार, संजय गुलाटी ने 6 अक्टूबर को गूगल पर ट्रांसपोर्टर की तलाश की थी। इस दौरान भिवानी निवासी बंसल से संपर्क हुआ। आरोपी ने क्रेन पहुंचाने के लिए 1.30 लाख रुपये किराया बताया और ट्रक लगाने पर 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की शर्त रखी। 7 अक्टूबर को फैक्टरी में ट्रक लगाया गया। अगले दिन कंपनी ने 10 हजार और 40 हजार रुपये एनईएफटी तथा 15 हजार रुपये यूपीआई से भुगतान किए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद ट्रक की बिल्टी (एलआर) नहीं दी गई। उस समय क्रेन ट्रक में लदी हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed