{"_id":"6acb7c9f3c56d087fa0bd93e","slug":"man-arrested-for-kidnapping-and-raping-minor-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-162406-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भगवानपुर। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल तलाश कर लिया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को सात अक्तूबर को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को आरोपी की गिरफ्तारी और बालिका की बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने मुखबिरों की मदद लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। पुलिस के मुताबिक, रविवार को आरोपी अंकुश को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सालियर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया और बालिका को सकुशल तलाश कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।