फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child kidnap in ten thousand tempted

दस हजार के लालच में किया था मासूम को अगवा

Sat, 30 Jul 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
child kidnap in ten thousand tempted
अपराध - फोटो : demo
  दस हजार के लालच में सारे एहसानों को दरकिनार करते हुए एक युवक अपने दोस्त के बेटे को अगवा कर लिया। उसने गाजियाबाद में एक दंपति को बच्चे का सौदा कर दिया था। लेकिन उसके जमीर ने उसे धिक्कारा तो खुद ही बच्चे को वापस लेकर आ गया। वह बच्चे को घर के पास छोड़कर भागने की फिराक में था। इसी बीच उसे लोगों ने घेरकर दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर निवासी रमजानी गाजियाबाद में पुताई का कार्य करने गया था। वहीं उनकी जान पहचान भोला उर्फ रवींद्र पुत्र सत्यदेव निवासी अंबेडकरनगर जनपद आजमगढ़ से हो गई थी। भोला ने रमजानी के सास लंबे समय तक पुताई की थी। जब गाजियाबाद में काम पूरा होने पर रमजानी अगवानपुर आ गया। उसके साथ भोला को भी आया था। अपने घर पर रखा और उसे काम भी दिलवाया। 
विज्ञापन


गुरुवार को भोला रमजानी के डेढ़ साल के बेटे जुनैद को लेकर गायब हो गया। इसे परिवार में कोहराम मच गया। रमजानी को भोला का सही पता भी मालूम नहीं था। पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई तबज्जो नहीं द्री। खुद ही पूरा परिवार बच्चे की तलाश में जुट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में अपने परिचितों को फोन पर सूचना दी। वहां पर भी बच्चे का अपहरण हो जाने की बात फैल गई। इसी दौरान शुक्रवार को दोपहर भोला डेढ़ साल के जुनैद को खुद अगवानपुर वापस ले आया। लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पीटा। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और भोला को अपने साथ ले गई। 


गाजियाबाद के नि:संतान दंपति को किया था दस हजार का सौदा
 भोला ने बताया कि दस हजार के लालच में उसने मासूम को अगवाकर कर लिया था। वह बच्चे को गाजियाबाद ले भी गया था। उसने पहले ही वहां बच्चे का सौदा नि:संतान दंपति से दस हजार में कर रखा था। लेकिन गाजियाबाद में उसके जमीर ने उसे धिक्कारा तो वह खुद बालक को वापस ले आया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। इधर बच्चे के परिजन भी बच्चा वापस मिलने के बाद से खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed