फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride of one night fudge many grooms

पांच राज्यों की दस लड़कियों को बना दिया लुटेरी दुल्हन

Thu, 21 Dec 2017 02:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
bride of one night fudge many grooms
demo image - फोटो : demo pic
शादी के सपने दिखाकर ठगी करने के मामले में मैनाठेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दंपती के बाद पुलिस अब गिरोह की सरगना ‘मौसी’ की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई आरोपी ने खुलासा किया है कि पांच राज्यों की करीब दस लड़कियां मौसी के संपर्क में हैं। जिन्हें वह लुटेरी दुल्हन बना चुकी है।

ये लड़कियां परिवार से भटक गई थीं। पुलिस ने आरोपी मौसी को गिरफ्तार करने के लिए कांशीराम नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ी।

पुलिस को अंदेशा है कि मौसी ने पश्चिमी यूपी के करीब सौ से अधिक लोगों की इन दुल्हनों से शादी कराई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह की सरगना ‘मौसी’ मझोला के कांशीराम नगर में रहती है। दिल्ली में भी उसने अपना ठिकाना बनाया हुआ है।
विज्ञापन

लड़कियों का हमदर्द बनने के बहाने ले आती है अपने पास

युवती के संपर्क में यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली और झारखंड के युवक हैं। जिनके जरिए वह ऐसी लड़कियों की तलाश करती है जो अपने परिवार से भटक जाती हैं।

इन लड़कियों का हमदर्द बनने के बहाने अपने पास ले आती है और उन्हें लुटेरी दुल्हन बनने को मजबूर करती है। वह एक तरफ वह शादी के लिए रिश्ते तलाश रहे युवकों के लिए दुल्हन का इंतजाम करने के बहाने उनसे मोटी रकम एेंठती है तो वहीं युवतियों को दुल्हन बनाकर शादी करवाती और उनसे अगले दिन ही ससुराल से जेवर, नगदी लेकर भाग जाने को कहती थी।

एक साल के अंदर करीब दस से अधिक युवतियों को वह लुटेरी दुल्हन बना चुकी है। ऐसा करने से इंकार किए जाने पर वह युवतियों को पुलिस केस में फंसाने की धमकी तक देती थी।

पुलिस का दावा है कि अभी भी करीब दो युवतियां ऐसी हैं, जो मौसी के संपर्क में हैं। अंदेशा है कि आरोपी दंपती के पकडे़ जाने के बाद मौसी मुरादाबाद छोड़कर भाग गई है। एसएचओ मैनाठेर ध्रुव कुमार ने बताया कि आरोपी मौसी की तलाश में कांशीराम नगर स्थित उसके घर दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आई।

गिरोह के दो सदस्य चिह्नित किए गए हैं, जो अविवाहित लड़कों की तलाश करते थे। इनमें से एक अमरोहा के गजरौला का रहने वाला तो दूसरा संभल का रहने वाला है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

कम उम्र की लड़कियों से शादी कराने की एवज में ऐंठी मोटी रकम - पुलिस ने बताया कि जेल भेजी गई नाजो की उम्र वर्तमान में करीब 19 साल है। वह दो साल पहले कथित मौसी के संपर्क में आई थी, मौसी ने उसकी शादी रामपुर के युवक से करवा दी थी।

उस समय वह नाबालिग थी। मौसी के संपर्क में जो अन्य लड़कियां हैं, उनमें से एक और नाबालिग लड़की की शादी कराने का आरोप मौसी पर है। वह कम उम्र की लड़कियों से शादी कराने की एवज में दूल्हे पक्ष से मोटी रकम एेंठती थी, वर पक्ष भी तीन लाख रुपये तक दे देता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed