फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blows on the head on ankur to stop his breaths

सांस थमने तक अंकुर के सिर पर किए वार 

Sat, 16 Apr 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
Blows on the head on ankur to stop his breaths
अंकुर सिंह - फोटो : amar ujala bureau
यूक्रेन में लुटेरों के क्रूरता का शिकार हुए मेडिकल छात्र अंकुर की जब तक सांसें थम नहीं गईं तब तक उस पर वार किए गए।  सिर में चोट लगने से ही अंकुर की मौत हुई थी। इसकी तस्दीक अंकुर और प्रणय शांडिल्य के शवों के यूक्रेन में ही किए पोस्टमार्टम से हुई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रणय पर चाकू से 84 हमले किए हैं। अंकुर के पिता बिशन सिंह ने बताया कि उनका बेटा अक्सर बताता था कि वहां के लोग भारतीयों से घृणा करते हैं। भारतीय छात्रों के अच्छे अंक आते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन


छोटे-छोटे विवाद में भी मारपीट करने लगते हैं। मेरा बेटा बड़ी मेहनत से पढ़ाई कर रहा था। जल्द ही उसकी एमबीबीएस एमडी की पढ़ाई पूरी होने वाली थी। अंकुर के पिता बिशन सिंह ने भारत सरकार से गुहार लगाई कि उसके बेटे का जो सामान यूक्रेन में रह गया है उसे वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बेटा तो इस दुनिया से दूर चला गया है। अब बेटे के सामान को देखकर ही उसे याद कर लिया करेंगे। अंकुर की मां मूर्ति को शुक्रवार को ही पता चल पाया कि उसके बेटे की हत्या हो चुकी है। जबकि छह दिन पहले अंकुर की मौत हो चुकी थी। 


लेकिन परिवार के लोगों ने उसे कुछ नहीं बताया था। शुक्रवार सुबह से लोगों का उसके घर आना जाना शुरू हुआ तो वह समझ गई थी कि उसके बेटे के साथ कुछ हो गया है। बाद में परिवार के लोगों ने उसे पूरी कहानी बता दी। इसके बाद तो उसके ऊपर मानों गम का पहाड़ टूट पड़ा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed