फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bartan ki dukan me lagi aag

बर्तन की दुकान में लगी आग, हड़कंप

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
bartan ki dukan me lagi aag
दुकान में आग - फोटो : SELF
अमरोहा गेट स्थित बर्तन बाजार में शुक्रवार रात को बर्तन की एक बंद दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों को मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने कंट्रोल रूम में आग की सूचना दी। दमकल की टीम ने शटर तोड़कर दुकान में आग बुझाना शुरू किया, आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

loader

दीनदयाल नगर निवासी पवन अग्रवाल ने बताया कि वह शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे दुकान बंद कर घर गए। दुकान में बने पूजा घर में एक दीपक जल रहा था। अंदेशा है कि दीपक गिरने की वजह से ही दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं निकला तो मामले की जानकारी आस पड़ोस के जरिए उनको मिली।

इस दौरान आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दुकान बंद होने के कारण अंदर रखा सामान जल गया। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed