फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   advocet ko 10 sal ki saja

दहेज हत्या में अधिवक्ता को दस साल की कैद

Wed, 22 Nov 2017 01:25 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
advocet ko 10 sal ki saja
न्यायालय - फोटो : file photo

विज्ञापन
चंदौसी के 17 साल पुराने दहेज हत्या के मामले में एफटीसी द्वितीय की अदालत ने आरोपी अधिवक्ता अरविंद गुप्ता को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई है। दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने बताया कि 21 मई 2000 को रामपुर जनपद के शहजाद नगर थानाक्षेत्र के धमौरा निवासी भूकन लाल गुप्ता ने चंदौसी थाने में अपने दामाद अधिवक्ता अरविंद गुप्ता, उसके पिता राजेंद्र गुप्ता, मां अंगूरी देवी और बहन सुमन गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


भूकन लाल ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी रानी की शादी वर्ष 1997 में अरविंद के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी जहर देकर हत्या कर दी। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश इंतखाब आलम की अदालत में चली। ट्रायल के दौरान अंगूरी देवी की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष से एडीजीसी अशोक कुमार यादव ने पक्ष रखा। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुल्जिम अरविंद को घटना में दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई है। जबकि दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड जमा न किए जाने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने राजेंद्र और सुमन को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed