{"_id":"5cabb020bdec2213f22d3317","slug":"91554755616-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमिका के चक्कर में हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा प्रेमिका के चक्कर में हत्या का शक
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हत्या के बाद बोरे में डालकर फेंके गए राज मिस्त्री राशिद (22) की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी उजागर हो रही है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में वारदात के तार राशिद की शादीशुदा प्रेमिका से जुड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मकतूल के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राशिद के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने की वजह से उसका विसरा भी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी डिलारी पुलिस को सोमवार को पता चला कि राशिद के प्रेम संबंध मूंढापांडे की एक युवती से थे। जिसकी शादी दो साल पहले हो चुकी है। राशिद का निकाह जून में रामपुर के टांडा में रहने वाली युवती से होने वाला था। राशिद के परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी है कि शनिवार शाम को घर से निकलने के बाद देर रात तक राशिद घर नहीं लौटा। फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। राशिद की हत्या की वारदात को पुलिस उसकी कथित प्रेमिका से ही जोड़कर देख रही है। मोबाइल की डिटेल निकलवाई गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि दोनों के बीच वर्तमान में भी बात होती थी या नहीं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार राशिद की फोन पर कब और किससे बात हुई थी। पुलिस को घटनास्थल पर राशिद का मोबाइल भी नहीं मिला है। एसओ डिलारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अभी प्रेम संबंध के बिंदु पर ही हत्याकांड की जांच कर रही है। मूंढापांडे के सक्टू नंगला निवासी राजमिस्त्री राशिद (22) का शव रविवार सुबह डिलारी के नाखूनका में जूट के बोरे में बंद मिला था। देर रात उसकी पहचान हुई थी।