फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसे में पिता, पुत्री समेत तीन की मौत

सड़क हादसे में पिता, पुत्री समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता, पुत्री समेत तीन की मौत
मुरादाबाद। होली के त्योहार पर छुट्टी लेकर दिल्ली से अपने घर जा रहे करीब 20 लोगों से भरे कैंटर और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसा शनिवार सुबह साढे़ चार बजे एनएच-24 पर मूंढापांडे में नियामतपुर के पास हुआ, जिसमें कैंटर सवार धेवती, दामाद सहित नाना की मौत हो गई। आरोपी कंटेनर चालक और कैंटर चालक मौके से भाग गए हैं। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि कैंटर में बरेली के शेरगढ़ स्थित मुगई गांव में रहने वाले सुरजीत (40) उनकी बेटी रितिका (4) और रामपुर के बड़ा गांव निवासी सुरजीत के ससुर रामपाल (40) सहित करीब 20 लोग सवार थे। सभी लोग होली की छुट्टी पर दिल्ली से घर लौट रहे थे। कैंटर सुबह साढे़ चार बजे के करीब जब मूंढ़ापांडे में नियामतपुर के पास पहुंचा तो एक कंटेनर से उसकी भिड़ंत हो गई। कैंटर पीछे से कंटेनर में टकराया है। कैंटर में चालक के बगल में बैठे रामपाल, सुरजीत और सुरजीत की बेटी रितिका की मौत हो गई। कैंटर सवार दस लोग जख्मी हो गए। अन्य घायलों की मदद से सुरजीत और रामपाल के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सूचना पर मृतकों के परिवार के लोग मोर्चरी पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में कैंटर चालक की गलती भी सामने आई है, क्योंकि कैंटर ही कंटेनर में पीछे से टकराया था। इस मामले में कैं टर चालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed