फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेजरी घोटाले में फंसे लेखपाल पर कार्रवाई नहीं

ट्रेजरी घोटाले में फंसे लेखपाल पर कार्रवाई नहीं

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेजरी घोटाले में फंसे लेखपाल पर कार्रवाई नहीं
मुरादाबाद।
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रेजरी घोटाले में फंसे लेखपाल और उसके बेटे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ठाकुरद्वारा इलाके के लेखपाल लियाकत के खाते में ट्रेजरी घोटाले की रकम से कुछ हिस्सा गया था। उसके बेटे के बैंक खाते में भी घोटाले की रकम जमा की गई थी। साक्ष्य उजागर होने के बाद भी अधिकारी मामले में लीपापोती में जुटे हैं।
पिछले पांच वर्षों में फर्जी एरियर बिल लगाकर ट्रेजरी से करीब 10 करोड़ रुपये निकाले गए। इस मामले में जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त भूलेख लिपिक अनिल मेहरोत्रा को जेल भेजकर खानापूरी कर ली है। घोटाले में कलक्ट्रेट से लेकर ट्रेजरी तक के अहम ओहदेदारों पर उंगलियां उठ रही हैं। बगैर सरकारी तंत्र की मिलीभगत के इतने बड़े घोटाले का अंजाम तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। बावजूद इसके किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दो बाबुओं को निलंबित किया गया है। इसमें भी डीएम का कहना है कि दोनों की सिर्फ लापरवाही थी, किसी आपराधिक साजिश में दोनों शामिल नहीं थे। अधिकारियाें ने कमोबेश सभी कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दी है। मातहतों को क्लीन चिट देना अधिकारियों की मजबूरी भी है। नाक तले ट्रेजरी से हुई इस लूट में अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बनती है। यदि कर्मचारियों पर एक्शन हुआ तो जांच की जद में अफसर भी आएंगे। इसीलिए हाकिम कर्मचारियों को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ट्रेजरी घोटाले की जांच में कदम - कदम पर झोल है। एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह का कहना था कि घोटाले की रकम जिन - जिन के भी बैंक खातों में पहुंची थी उन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ठाकुरद्वारा इलाके के लेखपाल लियाकत और उसके बेटे के खाते में भी घोटाले की रकम पहुंची थी, लेकिन इन दोनों का नाम एफआईआर से गायब था। पुलिस विवेचना में इन दोनों के नाम उजागर हुए और पुलिस ने लेखपाल और उसके बेटे को वांछित सूची में भी डाल दिया। विवेचना का हाल यह है कि लेखपाल अपने हलके में ड्यूटी कर रहा है लेकिन पुलिस उसे ढूूंढ नहीं पा रही है। पुलिस द्वारा वांछित करने के बावजूद जिला प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed