फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गायब हुई लड़कियां बिहार में मिलीं, वापस लाने के लिए भगतपुर पुलिस की टीम रवाना

मुरादाबाद: 2 दिन पहले लापता हुई 4 बच्चियां बिहार में मिलीं, पिता के डांटने पर छोड़ दिया था घर

Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गायब हुई लड़कियां बिहार में मिलीं, वापस लाने के लिए भगतपुर पुलिस की टीम रवाना
बिहार के बछवारा स्टेशन से मिलीं लापता 4 बच्चियां

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिसौली से मंगलवार दोपहर लापता हुई चारों बच्चियां बुधवार को बिहार के बेगूसराय जिले में बछवारा रेलवे स्टेशन पर मिल गई हैं। पुलिस की तत्परता की वजह से चारों बच्चियों को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रेस कर लिया गया। चारों लड़कियां जनसेवा एक्सप्रेस में बैठकर बिहार पहुंच गई थीं। उन्हें लाने के लिए पुलिस की टीम बेगू सराय को रवाना हो चुकी है। प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि बड़ी लड़की को उसके पिता ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह घर छोड़ गई थी। बाकी तीनों को वह अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


भगतपुर के गांव बिसौली में पिता को खेत पर खाना देने गई दो बच्चियों समेत चार बच्चियां मंगलवार दोपहर गायब हो गई थीं। इनमें से एक की उम्र करीब 15 वर्ष थी। चार बच्चियों के लापता होने की सूचना से हरकत में आई पुलिस रात से ही बच्चियों की तलाश में जुटी थी। एसपी देहात उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर बच्चियों को तलाश रही थीं। पुलिस को बुधवार सुबह पता चला कि बिसौली से करीब चार किमी दूर स्थित जालपुर हाल्ट पर मंगलवार दोपहर चारों बच्चियों को देखा गया था। रेलवे के गेटमेन ने पुलिस को बताया कि चारों बच्चियां मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठी थीं।
विज्ञापन


पुलिस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और सीसीटीवी की मदद से छानबीन शुरू की तो पता चला कि चारों बच्चियां यहां से जनसेवा एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने जनसेवा एक्सप्रेस के सभी स्टॉपेज पर जीआरपी से संपर्क साधा। बच्चियों के फोटो व्हाट्सएप के जरिए संबंधित जीआरपी थानों को भेजे गए। एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर ट्रेन की लोकेशन बछवारा रेलवे स्टेशन पर थी। जीआरपी को सूचना देकर ट्रेन चेक करने को कहा तो चारों बच्चियां ट्रेन में मिल गईं। चारों को जीआरपी ने ट्रेन से उतार लिया। बच्चियां मिल जाने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed