{"_id":"6b09875ab8df68ffb80200c9","slug":"supplier-arrested-in-heroin-trafficking-case-two-thousand-rupees-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168323-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, दो हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, दो हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने 10.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी अर्जुन नगर निवासी चिराग की निशानदेही पर नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सप्लायर के कब्जे से दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि टीम ने बीते दिनों गांव रसलापुर पुल के पास से गांव मनाना हाल निवासी विकास नगर विकास को 10.37 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर बापौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान विकास की निशानदेही पर पुलिस ने जाटल रोड से नशा सप्लायर चिराग को गिरफ्तार कर लिया।