फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दिल्ली से लौट रहे युवक को लूटा

दिल्ली से लौट रहे युवक को लूटा

Sun, 29 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लौट रहे युवक को लूटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे एक युवक को रोडवेज की बस में लूट लिया। जहरखुरानों ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और उसका मोबाइल और पांच हजार रुपये और बैग लूट लिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजनौर जनपद के शेरकोट थानाक्षेत्र के हरेबली निवासी शुभम विश्नोई दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात शुभम एक माह बाद अपने घर लौट रहा था। वह आनंद विहार से मुरादाबाद के लिए रोडवेज की बस में सवार हुआ। सफर के दौरान बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने शुभम से बताया कि वह भी मुरादाबाद जा रहा था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। उसने शुभम को कोल्डड्रिंक पीने को दे दी। कोल्डड्रिंक पीकर शुभम बेहोश हो गया। इसे बाद जहरखुरान ने शुभम की जेब से पांच हजार रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया। बस मुरादाबाद पहुंची तो शुभम को बस से नीचे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed