फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो घरों में लूट, तीन घरों में चोरी

दो घरों में लूट, तीन घरों में चोरी

Tue, 17 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में लूट, तीन घरों में चोरी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे में तीन बदमाशों ने अक्का डिलारी मिलक गांव में रहने वाले दो मजदूरों के घर में घुसकर रविवार देर रात तमंचे के बल पर लूट की वारदात की। विरोध जताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। इसके अलावा गांव में ही तीन घरों में चोरी की वारदात की गई है, शक है कि इन वारदातों को भी लुटेराें ने अंजाम दिया है। पांचों घरों से बदमाश करीब दो लाख के जेवर सहित कीमती सामान, नकदी चोरी कर भाग गए। रात को गश्त करने का दावा करने वाली मूंढापांडे पुलिस बदमाशों को ट्रेस नहीं कर सकी। पीड़ितों ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है।

अक्का डिलारी मिलक में रहने वाले मोगे अली ने बताया कि वह रात को परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान ही दीवार फांदकर रात करीब डेढ़ बजे तीन बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों के घर में दाखिल होने पर हुई आहट से मोगे अली की नींद खुल गई, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। उनके घर से बदमाश दो सोने की बाली, दो मोबाइल, बर्तन और कपड़े लूटकर भाग गए, परिवार को घर में ही बंद कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले सकावत के घर बदमाश दाखिल हो गए। सकावत के परिवार को भी तमंचे के बल पर घर में ही बंधक बना लिया। उनके घर से बदमाश एक सोने की अंगूठी, चांदी के जेवर, बर्तन और कपडे़ लूट ले गए। सुबह गांव के ही जैरुद्दीन, आसिफ और मोहम्मद नान का परिवार नींद से जागा तो उन्हें अपने घर में हुई चोरी का पता चला। जैरूद्दीन के घर से चोर दस हजार रुपये, आधा ताला की एक चेन, कपडे़ ले गए, आसिफ के घर से एक बाइक और मोहम्मद नान के घर से चोर इंवर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि वारदात के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed