फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस से बचकर नहीं भाग सकेंगे कामर्शियल वाहन

पुलिस से बचकर नहीं भाग सकेंगे कामर्शियल वाहन

Wed, 11 Apr 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से बचकर नहीं भाग सकेंगे कामर्शियल वाहन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस से बचकर भागने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सभी कामर्शियल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाएंगे। इसकेबाद वाहन 80 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा तेज नहीं दौड़ सकेंगे। इनसे एक ओर जहां हादसों को रोकने में मदद मिलेगी, वहीं गैर कानूनी धंधा कर भागने का प्रयास करने वालों को पकड़ा जा सकेगा।
रात और हाईवे केसफर को बड़े वाहन कई बार जानलेवा बना देते हैं। तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रकों, डंफरों और लंबे रूट की बसों की चपेट में कई बार छोटे वाहन आ जाते हैं। कई बार पुलिस, आरटीओ और वाणिज्यकर आदि की प्रवर्तन टीमों से बचकर भागने में इन वाहनों से हादसे हो जाते हैं। तेज रफ्तार से भागने वाले इन वाहनों को पुलिस के वाहन भी आसानी से नहीं पकड़ पाते हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर शोध करने वाली परिवहन विभाग की टीम ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट में हादसों का बड़ा कारण कामर्शियल वाहनों की तेज गति को माना था। ये इतनी तेजी से दौड़ते हैं कि एकाएक इनको नियंत्रित करना भी आसान नहीं होता है। इसकेचलते बड़े वाहनों की गति नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। अब कामिर्शयल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाएंगे। इसके बाद ये वाहन 80 किमी से ज्यादा गति से नहीं दौड़ सकेंगे। ऐसे में एक ओर जहां हादसों में कमी आएगी, वहीं पुलिस और प्रवर्तन टीम ऐसे वाहनों को आराम से पकड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सभी कामर्शियल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने का निर्णय परिवहन विभाग ने लिया है। अगले महीने से पुराने कामर्शियल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नए वाहनों में कंपनियों ने इनको लगाना शुरू कर दिया है। इससे एक ओर जहां हादसों में कमी आएगी, वहीं ये जांच टीम से बचकर नहीं भाग सकेंगे।
- अंबरीश कुमार सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed