{"_id":"5cbf7d0fbdec2214757c6e41","slug":"41556053262-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता से मारपीट, फाड़े कपडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबाद। कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता का आरोप है कि आरएसडी कालेज में फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने मारपीट करने वाले कथित भाजपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता से मारपीट का पता चलने पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी समर्थकों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
आनंद मोहन गुप्ता कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के चीफ एजेंट थे। उनका आरोप है कि मंगलवार शाम साढे़ पांच बजे आरएसडी में फर्जी मतदान की सूचना पर वह वहां पहुंचे थेे। आरोप है कि बूथ पर कई लोग बिना आईडी फर्जी वोट डालने के लिए पीठासीन अधिकारी पर दबाव डाल रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो झगड़े पर उतारू हो गए। जिसमें उनके कपड़े भी फट गए। आरोपी खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे थे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।