फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुल्हन के मोबाइल पर पहुंची प्रेमी की कॉल ने करा दिया बवंडर

दुल्हन के मोबाइल पर पहुंची प्रेमी की कॉल ने करा दिया बवंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन के मोबाइल पर पहुंची प्रेमी की कॉल ने करा दिया बवंडर
मुरादाबाद। शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन के मोबाइल पर पहुंची प्रेमी की कॉल ने एक नई गृहस्थी को बसने से पहले उजाड़ दिया। दुल्हन के मोबाइल पर बार - बार कॉल आई तो दूल्हे को शक हुआ। साफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे ने दुल्हन का कॉल रिकार्डिंग पर लेकर उसकी व्हाट्सएप चैट भी अपने फोन में कॉपी कर ली। रातभर भर खामोश रहे दूल्हे ने सुबह दुल्हन को उसकी सारी रिकार्डिंग और चैट दिखाई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले मान मनौवल की कोशिशें हुईं। बात नहीं बनी तो मायके वाले बेटी को बुला लाए और एसएसपी से शिकायत कर दी। मामला अब महिला थाने में है। दूल्हे ने साफ कह दिया कि वह दुल्हन को नहीं रखेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपनी बेटी की शादी बिजनौर निवासी इंजीनियर से तय की थी। इंजीनियर के पिता भी सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पांच मार्च को मुरादाबाद में ही शादी समारोह आयोजित किया गया था। शादी के बाद दुल्हन सुसराल गई। वह अपने साथ दो मोबाइल लेकर गई थी। एक मोबाइल पर बार-बार कॉल आ रही थी। रात में भी कई बार कॉल आई। रिकार्डिंग करने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की फोन पर हुई बातें सुबह सुनीं तो वह सन्न रह गया। रात भर दुल्हन ने अपने प्रेमी से बात की थी। दुल्हन दूल्हे में विवाद हुआ। बात दोनों के अलावा परिवार के अन्य लोगों को भी पता चल गई। इसके बाद सूचना देकर मायके वाले भी बुला लिए। दोनों पक्षों में पंचायत बैठी। इसके बाद मायके वाले युवती को लेकर घर आ गए और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने प्रार्थना पत्र महिला थाने भेज दिया। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष गुरुवार को थाने बुलाए गए थे। दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed