{"_id":"5bba6748867a556882568bdf","slug":"41538942792-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट से बरेली जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली एयरपोर्ट से बरेली जा रहे युवक की हादसे में मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दिल्ली एयरपोर्ट से बरेली जा रही अर्टिंगा कार की पाकबड़ा के गोधली फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत होने के कारण कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, चार अन्य लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले बरेली ले गए हैं।
बरेली के एजाजनगर गोटिया में रहने वाले जुवैर (24) सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह शनिवार देर रात सऊदी अरब से लौटे थे। परिवार वाले उनको दिल्ली एयरपोर्ट से लेने के लिए गए थे। वहां से कार में सवार होकर जुवैर अपने भाई जीशान, कासिफ, भाभी महरीना, बहन उजमा और भतीजे आहिल के साथ घर आ रहा था। एसएचओ पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी ने बताया कि पाकबड़ा में गोधली फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर ईंटों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जुवैर उसके अंदर ही फंस गया। उसको गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना मिलने पर पीआरवी सवार पुलिसकर्मी पहुंचे। कार के गेट को काटकर जुवैर को बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर जख्मी जुवैर कार में फंसे रहे तो उनके शरीर से ज्यादा खून बह गया और उनकी मौत हो गई। जुवैर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुबह बरेली से अन्य रिश्तेदार भी मुरादाबाद पहुंच गए। एसएचओ ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक अरमान निवासी रतुपुर थाना असमोली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर पर हो रहा था जुवैर का इंतजार.. सूचना पहुंची मौत की तो कोहराम
मुरादाबाद। हादसे में जुवैर की मौत की खबर से परिवार वालों को रोकर बुरा हाल है। जुवैर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब वह पहुंचा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी उसने फोन कर बरेली में दी थी, यह भी बताया था कि भाई सहित अन्य लोगों के साथ वह बरेली के लिए दिल्ली से निकल गया है। ऐसे में बेसब्री से इंतजार था लंब समय बाद घर लौट रहे जुवैर का लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत की सूचना परिवार वालों को मिली तो वह सन्न रह गए। खुशियां एक पल में ही मातम में बदल गईं।