{"_id":"5b4517604f1c1b86468b5b63","slug":"41531254624-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर नकदी चोरी
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम विलाकुदान चौराहे के समीप रहने वाले दो भाइयों के घरों को चोरों ने निशाना बनाकर यहां से नकदी और जेवर आदि चोरी कर लिए। विलाकुदान चौराहे पर इतवार बाजार के समीप रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि रात्रि लगभग तीन बजे उन्होंने घर में खटपट की आवाज सुनी तो देखा की एक युवक दीवार कूदकर भाग रहा है। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो युवक जंगल की तरफ भाग गया। मुकेश कुमार ने घर में जाकर देखा तो घर में रखी पांच हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर व जरूरी कागजात गायब थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोस में रहने वाले अपने भाई सुरेश आदि को बुला लिया ।
इसके बाद सुरेश कुमार ने भी अपने घर में देखा तो घर में रखी नकदी गायब थी। सुबह होने पर मुकेश कुमार ने चौकी मानपुर पर घटना के संबंध में तहरीर दी है ।
विज्ञापन
इसके बाद सुरेश कुमार ने भी अपने घर में देखा तो घर में रखी नकदी गायब थी। सुबह होने पर मुकेश कुमार ने चौकी मानपुर पर घटना के संबंध में तहरीर दी है ।