{"_id":"59307e0e4f1c1b7508bdc516","slug":"40-thousand-rupee-crook-from-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी थमाकर स्टूडेंट से ठगे 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज की गड्डी थमाकर स्टूडेंट से ठगे 40 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये लेकर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र को दो ठगों ने शिकार बना लिया। छात्र को एक लाख रुपये बताकर कागज की गड्डी थमा दी और उससे 40 हजार रुपये ठग ले गए। मामले की शिकायत छात्र ने पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शाहपुर तिगरी निवासी टीटू 12वीं कक्षा का छात्र है। वह लकड़ी और पेंट्री का काम लाकड़ी फाजलपुर में ठेकेदार विनय के पास करता है। विनय ने बृहस्पतिवार दोपहर 40 हजार रुपये का चेक कैश कराने के लिए देकर टीटू को दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा था।
बैंक से रकम लेकर टीटू बाहर निकला तो उसे दो युवक मिले। उनमें से एक ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब है, उसे मां के अकाउंट में रुपये तुरंत जमा कराने हैं। टीटू को बैंक में रकम जमा करने का फार्म भरने में मदद करने को कहा, बदले में 20 हजार रुपये देने का लालच दिया।
विज्ञापन
टीटू राजी हो गया तो बदमाशों ने उसे एक लाख रुपये बताकर कपडे़ में लिपटी कागज की एक गड्डी उसे थमा दी और उससे 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद टीटू को फार्म भरता हुआ छोड़कर आरोपी वहां से बहाना कर चले गए।
टीटू ने घर जाकर गड्डी चेक की तो उसमें ऊपर नीचे सौ सौ के नोट और बाकि सफेद कागज निकले। इसके बाद उसने बैंक जाकर दोनों युवको की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। मामले की सूचना पर मझोला पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने लूट की सूचना दी थी, मामला ठगी का है।