फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मूंढापांडे में लगी आग को बुझाने नहीं पहुंची दमकल टभ्म

मूंढापांडे में लगी आग को बुझाने नहीं पहुंची दमकल टभ्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मूंढापांडे में लगी आग को बुझाने नहीं पहुंची दमकल टभ्म
मुरादाबाद। मूंढापांडे़ थानाक्षेत्र के रोंडा गांव में बृहस्पतिवार को आटा चक्की और शेलर में आग लग गई। ग्रामीणों ने दमकल को घटना की सूचना दी लेकिन दमकल की टीम आग बुझाने नहीं पहुंची। आटा चक्की मालिक और अन्य ग्रामीणों ने आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें ग्रामीण लपटों के बीच जान को दांव पर लगाकर आग बुझा रहे हैं। दमकल विभाग की ओर से मदद नहीं मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

दमकल विभाग ने हालांकि तर्क दिया है कि उन्हें हादसे की सूचना देरी से मिली थी। जिसकी वजह से मौके पर मदद नहीं पहुंच सकी। मूंढापांडे के रोंडा गांव निवासी सुरेश का गांव में ही शेलर और आटा चक्की है। सुरेश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को बाजार गया था, इसी दौरान उसके शेलर और आटा चक्की में आग लग गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी लेकिन दमकल की टीम आग बुझाने नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद ही मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। सुरेश ने अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की शिकायत मूंढापांडे पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed