{"_id":"5c71a875bdec2273a1357175","slug":"31550952565-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन और मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो लोगों के अलग अलग शव मिले। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसएचओ सिविल लाइन सुधीरपाल धामा ने बताया कि शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि बिशनपुर में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा है। शव क्षत विक्षत हालत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन मदद नहीं मिली। एसएचओ ने बताया कि युवक की उम्र करीब 27 साल है। एसएचओ ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अंदेशा है कि युवक की उम्र ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह मौलागढ़ रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। काफी प्रयास करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 55 साल है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव की शिनाख्त के लिए मूंढापांडे के लोगों के साथ ही आसपास के थानाक्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी मदद मांगी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी।