फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस चौकी के पास दुकानों में नकब लगाकर चोरी

पुलिस चौकी के पास दुकानों में नकब लगाकर चोरी

Sun, 23 Dec 2018 02:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Dec 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास दुकानों में नकब लगाकर चोरी
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
कोहरे और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात चार दुकानों में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की, दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। इसके अलावा नागफनी में दीवान का बाजार के पास चोरों ने एक पेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए उसके अंदर से नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया है तो करूला में एक क्लीनिक को भी चोरों ने निशाना बनाया है। दुकानदारों ने चोरी की शिकायतें पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे में रौंड़ा झौंडा पुलिस चौकी से तीस मीटर की दूरी पर रौंडा गांव निवासी जीशान का मेडिकल स्टोर है। जीशान शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की दुकान के पीछे से नकब लगाकर चोरी की वारदात की गई थी। दुकान के अंदर से चोर 20 हजार की नकदी और दस हजार रुपये कीमत की दवाइयां चोरी की गई थी। पास ही स्थित रौंडा गांव निवासी छोटे की इंवर्टर बैटरी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के अंदर से तीन इंवर्टर, 10 बैटरा चोरी कर लिए गए थे। इसके अलावा मोहित की हार्डवेयर शॉप और एहकाम के जनरल स्टोर से भी दुकानों ने चोरी की वारदात की कोशिश की गई है। पुलिस चौकी के पास ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर भाग गए और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दुकानदारों ने पुलिस गश्त में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मूंढापांडे पुलिस से कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही वारदात का खुलासा करने की मांग की गई है। इसके अलावा नागफनी में दीवान का बाजार में विक्रांत रस्तोगी की पेंट की दुकान है। विक्रांत शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर चोरी का उनको पता चला। विक्रांत की दुकान से चोर 40 हजार की नकदी और हजारों रुपये कीमत के पेंट सहित कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed