फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दोहरा हत्याकांड: राहुल ने ही मारी थी मौसा को गोली

दोहरा हत्याकांड: राहुल ने ही मारी थी मौसा को गोली

Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
दोहरा  हत्याकांड: राहुल ने ही मारी थी मौसा को गोली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गलशहीद के हरपाल नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल को भेजी गई वीडियो से खुलासा हुआ है कि वारदात के वक्त महावीर की बाइक पर पीछे राहुल ही बैठा था, उसने ही मौसा को गोली मारी है। अब इस मामले में पुलिस को जांच में आगे बढ़ने के लिए तमंचे की एफएसएल रिपोर्ट के आने का इंतजार है, जिससे की स्पष्ट हो सके कि दोनों वारदातों में इस्तेमाल किया गया हथियार एक ही है या नहीं। जिसके बाद राहुल की मौत की वजह का पता चल सकेगा। अभी इस बात को लेकर रहस्य बना हुआ है कि राहुल ने अपने मौसा पर गोली क्यों चलाई?
एसपी सिटी ने बताया कि फरवरी में हरपाल नगर में वारदात हुई थी। तीन सौ मीटर की दूरी पर राहुल और महावीर का शव पड़ा मिला था। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे, जिसमें दिख रहा है कि महावीर की बाइक पर पीछे बैठकर आ रहे युवक ने ही उन्हें गोली मारी थी, इस सीसीटीवी फुटेज के साफ न होने की वजह से वीडियो को एफएसएल हैदराबाद भेजा गया था। जिससे की फुटेज साफ हो सके और हमलावर की पहचान हो सके। पुलिस को आशंका था कि महावीर की बाइक पर पीछे बैठा युवक राहुल ही था। एसपी सिटी ने एफएसएल को भेजी गई वीडियो का हवाला देते हुए बताया कि वीडियो से स्पष्ट हो गया है कि महावीर की बाइक पर राहुल ही बैठा था, उसने ही मौसा पर गोली चलाई है।
विज्ञापन

..........

घर से निकले थे कमेटी के रुपये लेने
मुरादाबाद। राहुल दीनदारपुरा का रहने वाला था, वह घटना की शाम अपने मौसा महावीर निवासी सूर्य नगर के साथ बाइक पर बैठकर असालतपुरा गया था। उसने बताया था कि वहां पर रहने वाले एक कमेटी संचालक के पास से करीब 15 लाख रुपये लेकर आने हैं। अब तक पुलिस को यह भी पता नहीं चल सका है कि वह कमेटी संचालक कौन है? पुलिस का कहना है कि कॉल रिकॉॅर्ड से भी कमेटी संचालक का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed