{"_id":"5b2eb3754f1c1baf6e8b9bc5","slug":"31529787253-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए टीम को बंधक बनाने में रजनी जैन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीए टीम को बंधक बनाने में रजनी जैन गिरफ्तार
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमडीए टीम को बंधक बनाकर बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार दोपहर प्राधिकरण के सामुदायिक केंद्र मिड टाउन क्लब की किराएदार/ संचालिका रजनी जैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने रजनी को 27 जून तक के लिए अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया है। घटना में पुलिस को रजनी के पति सौरभ जैन की भी तलाश है।
अवैध निर्माण की शिकायतों पर एमडीए की टीम शुक्रवार को रामगंगा विहार कालोनी में स्थित मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सामुदायिक केंद्र मिड टाउन क्लब में नापजोख करने पहुंची थी। एमडीए अधिकारियों का आरोप था कि सामुदायिक केंद्र की किराएदार रजनी जैन ने अपने पति सौरभ जैन व तीन - चार अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम को बंधक बना लिया था। वीसी कनक त्रिपाठी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने टीम को आजाद कराया था। अवर अभियंता केके शुक्ला ने सिविल लाइंस थाने में रजनी और सौरभ को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने रजनी को शनिवार दोपहर करीब सवा बजे पंचशील कालोनी में उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रजनी को कोर्ट में पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू यादव ने सुनवाई के बाद रजनी को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। मामले में 27 जून को सुनवाई होगी।
पैराडाइज के संचालक को एक माह की मोहलत
मुरादाबाद। मानसरोवर कालोनी में स्थित प्राधिकरण के सामुदायिक केंद्र मानसरोवर पैराडाइज के किराएदार को एक माह की मोहलत और मिल गई है। वीसी कनक त्रिपाठी ने करीब चार माह पहले मानसरोवर पैराडाइज की लीज रद्द कर दी थी। किराएदार को सामुदायिक केंद्र खाली करने के आदेश दिए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रमुख सचिव आवास इस मामले में सुनवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को इस मामले में फिर से सुनवाई थी। वीसी ने बताया कि एक माह बाद की तारीख पड़ी है। वीसी का कहना है कि प्रमुख सचिव का स्थगन आदेश हटते ही एमडीए अपने सामुदायिक केंद्र को खाली करा लेगा।