फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दौलतबाग में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी

दौलतबाग में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी

Mon, 11 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दौलतबाग में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दौलतबाग में दोपहर साढे़ तीन बजे दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने एक होटल कर्मचारी को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। इनमें से दो को घटना स्थल से भागते हुए लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों ने पकड़ा तो भीड़ ने आरोपियों पर हमला किया। इस सूचना पर दंगा नियंत्रण, क्यूआरटी और तीन थानों की पुलिस ने आरोपियों को बचा लिया। हमले के विरोध में लोगों ने थाने, और अस्पताल में हंगामा किया। शिकायत पर चार नामजद सहित पांच के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि कालोनी में कुछ लड़के बाहरी लोगों के साथ खडे़ होते हैं, जिसका विरोध करने पर यह घटना की है।

दौलतबाग में वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाला रोहित (25) इंपीरियल तिराहे के पास एक होटल में कार्यरत है। रविवार को घर में पूजा के कारण वह होटल नहीं गया था। रोहित ने बताया कि कालोनी में रहने वाले हर्ष और डिंपल सागर बाहरी लड़कों को लेकर आते हैं और वह कालोनी में अभद्रता करते हैं। दो दिन पहले हर्ष को रोका गया लेकिन वह नहीं माना तो रविवार को रोहित ने उसे दोबारा टोका। आरोप है कि दोपहर साढे़ तीन बजे रोहित घर के पास बाउंड्री पर बैठा था। इस दौरान दो बाइक पर हर्ष, डिंपल सागर बिलाल और रिशभ सहित एक अन्य युवक आए। उन्होेंने दो बाइक को रोहित के पास रोका और रोहित पर तमंचे से गोली चला दी। घायल और आसपास के लोगों के शोर मचाने वहां से गुजर रहे लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों ने बिलाल निवासी दौलतबाग और रिषभ निवासी जिगर कालोनी को पकड़ लिया। उसी समय वरहां मौजूद भीड़ ने आरोपियों पर हमला कर दिया। दोनो आरोपियों की पिटाई की गई। परिजनों ने स्थानीय लोगाें के साथ मिलकर जिला अस्पताल और नागफनी थाने में हंगामा किया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed