{"_id":"5cdc74b6bdec22073561bbdb","slug":"21557951670-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाइयों से दस लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाइयों से दस लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों ने दो सगे भाइयों से दस लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने डाक के जरिये उनके घर फर्जी नियुक्ति पत्र भी भिजवा दिए। पीड़ित भाइयों को जब शक हुआ तो उन्होंने आरोपियों को बाकी रकम देने के बहाने मुरादाबाद बुला लिया। कटघर थाने के सामने आरोपी पकड़ लिए और पुलिस के हवाले कर दिए गए। देर रात कटघर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भगतपुर के गांव टाह मदन गांव निवासी नफीस अहमद ने बताया कि हरिद्वार निवासी रविंद्र और दिल्ली निवासी जोगिंदर और प्रशांत ने उससे ठगी की। आरोपियों ने उससे मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली में उसकी और उसके भाई शमीम की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने डाक के जरिये उनके घर फर्जी नियुक्ति पत्र भी भिजवा दिए हैं। जब नफीस ने मंत्रालय में जाकर पता किया। जब जानकारी हुई कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद नफीस और उसके भाई ने आरोपियों को बाकी आठ लाख रुपये देने के बहाने मंगलवार को मुरादाबाद बुला लिया। नफीस ने बताया कि उसने तीनों आरोपी कटघर थाने के सामने पकड़ लिए थे। इसके बाद पुलिस को सौंप दिए थे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बुधवार को उसने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी जे रविंदर गौड के आदेश पर कटघर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर कटघर के मुताबिक आरोपियों को फिलहाल छोड़ दिया गया है। जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी होगी।