फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rukmini died due to internal bleeding; fractures were found in her ribs and breastbone.

Sonebhadra News: पेट में रक्तस्राव से हुई थी रुक्मिणी की मौत पसलियों व छाती की हड्डी में मिला फ्रैक्चर

Thu, 15 Oct 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rukmini died due to internal bleeding; fractures were found in her ribs and breastbone.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका रुक्मिणी की मौत पेट के भीतर रक्तस्राव के कारण हुई थी। उसके बाईं ओर की दूसरी और तीसरी पसली के साथ छाती के बीच की हड्डी में भी फ्रैक्चर पाया गया। शरीर पर पांच जगह चोट के निशान मिलने का उल्लेख है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होना निवासी रुक्मिणी का 29 सितंबर को उरमौरा स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति श्रीनिवास और परिवार के अन्य सदस्यों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मामला तकनीकी प्रकृति का होने के कारण पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों और विभागीय जांच की स्थिति से अवगत कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जो अभी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed