{"_id":"5cb0f34dbdec2214720fc2fc","slug":"21555100493-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर नशेबाजों ने ली थी युवती की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर नशेबाजों ने ली थी युवती की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात नशेबाजों ने युवती की हत्या की थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने युवती से नशे के इंजेक्शन मांगे थे, लेकिन उसने इंजेक्शन देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर विश्रामगृह की दूसरी मंजिल के जीने पर मारपीट हुई। इसके बाद उसका गला घोंट दिया। जीआरपी ने शुक्रवार दोपहर बाद दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजू निवासी रेलवे स्टेशन और दूसरा आरोपी ताहिर हुसैन निवासी मूंढापांडे है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात टिकट विंडो के सामने विश्राम गृह की दूसरी मंजिल के जीने पर एक युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर रहने वाले लोगों व महिलाओं से पूछताछ की। तब कुछ सबूत हाथ लगे। इसके बाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर नशा करने वाले आरोपी राजू और रिक्शा चालक ताहिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू व ताहिर ने कबूला है कि उन्होंने युवती से नशे के इंजेक्शन मांगे थे, लेकिन युवती ने इंजेक्शन देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों आरोपी युवती का पीछा करते हुए विश्राम गृह की ऊपरी मंजिल पर चले गए थे। यहां तीनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोपी राजू ने युवती को धक्का दिया तो वह दीवार से टकराकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने युवती का गला घाेंट दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। जहां से दोनों जेल भेज दिया है।