{"_id":"5c97e97bbdec2213fd2996ec","slug":"21553459579-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी को फ्लाइट से लेकर आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी को फ्लाइट से लेकर आई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र से अपह्त किशोरी को पुलिस ने बंगलूरू से बरामद किया है। आरोपी दूसरे समुदाय का युवक है। जिसकी वजह से पुलिस को डर लग रहा था कि इस मामले में बवाल न हो जाए। लिहाजा जल्द से जल्द किशोरी को वापस लाने के लिए पुलिस ने बंगलूरू से एयर टिकट करवाया और किशोरी को जहाज से लेकर वापस मुरादाबाद आई। अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
सिविल लाइन के अगवानपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली किशोरी दस दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने डिलारी निवासी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि नदीम ही किशोरी को अगवा कर ले गया। नदीम को किशोरी के घर के पास ही रिश्तेदार के घर पर आना जाना था, जिस वजह से दोनों की जान पहचान हो गई थी। मामला अलग अलग समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई थी। परिवार वालों ने बेटी की बरामदगी न होेने पर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया था और हिंदू संगठन के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। किशोरी की तलाश में पुलिस की टीम बंगलूरू गई। वहां पर किशोरी को बरामद किया गया। अब उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि आरोपी नदीम उसको ट्रेन में बैठाकर दिल्ली से बंगलूरू लेकर गया था।