फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   देशद्रोह के आरोपी की कॉल डिटेल में मिले दस संदिग् ध नंबर

देशद्रोह के आरोपी की कॉल डिटेल में मिले दस संदिग् ध नंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
देशद्रोह के आरोपी की कॉल डिटेल में मिले दस संदिग्
ध नंबर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

देशद्रोह के आरोपी कश्मीरी रफी फारूख के मोबाइल की कॉल डिटेल में दस संदिग्ध नंबर मिले हैं। चौबीस घंटे से पुलिस इन नंबरों को फिल्टर कर तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने उमर शेख के बारे मेें भी कुछ और जानकारियां जुटाईं हैं। उनमें उमर शेख भी कश्मीर का रहने वाला है और वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जल्द ही पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।

सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में मुजस्सम गनी और कश्मीर निवासी रफी फारूख के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपी मुजस्सम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि कश्मीरी छात्र भाग गया था। दस से उन्नीस फरवरी के बीच की कॉल डिटेल निकलवाई थी। जिससे पता चला था कि उसने नौ दिन में 736 कॉल की थी। इनमें से सबसे ज्यादा क़ॉल उमर शेख से की हैं। उमर शेख कश्मीर निवासी है। वह दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहा है। देशद्रोह का आरोपी मुरादाबाद से भागकर उमर शेख के पास ही रुका था। यहां दो दिन रुकने के बाद वह कश्मीर भाग गया था। सीओ ने बताया कि रफी फारूख के मोबाइल डिटेल से दस संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबरों को फिल्टर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed