फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म देने के 24 घंटे बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर बमुश्किल मामला शांत हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के मुताबिक संभल निवासी रूबी (25) पत्नी मुर्तलिम को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार सुबह नौ बजे गांधी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिजेरियन के बाद करीब 10 बजे रूबी ने बेटे को जन्म दिया। रूबी के मामा इंतजार के मुताबिक दोपहर बाद रूबी के पेट में दर्द उठने लगा। डाक्टरों से पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने दवा दी और कहा कि डिलीवरी के बाद ऐसा दर्द होता है। इंतजार के मुताबिक डाक्टरों की बात सुनकर परिवारजन शांत हो गए। रात में अचानक फिर तेज दर्द उठने लगा और रूबी कराहने लगी। रात में कोई डाक्टर रूबी को देखने नहीं पहुंचा और सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। इंतजार के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे अस्पताल स्टाफ ने रूबी को रहमत नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। रूबी के साथ अस्पताल का एक कर्मचारी भेजा गया, जो रास्ते में उतर गया। इंतजार के मुताबिक रहमत नगर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रूबी की मौत से गुस्साएं परिजन उसका शव लेकर गांधी नगर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि गांधी नगर के अस्पताल में ही रूबी की मौत हो गई थी। हंगामा की सूचना पर गलशहीद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल शांत कराया। पुलिस ने रूबी के परिजनों से अस्पताल स्टाफ के खिलाफ तहरीर मांगी, ताकि उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा सके। रूबी के मामा इंतजार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे, लिहाजा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed