फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आठ जिलों में फैला है नकली दवा का जाल

आठ जिलों में फैला है नकली दवा का जाल

Thu, 12 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आठ जिलों में फैला है नकली दवा का जाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फिजीशियन सैंपल केनाम पर नकली दवाओं का धंधा बड़ा गिरोह चला रहा है। इसकेतार सूबे के आठ जिलों और कई राज्यों तक फैले हैं। अमरोहा में सैंपल की नकली दवाओं को सप्लाई करने वाले बुलंदशहर केयुवक की गिरफ्तारी और उसकी काल रिकार्डिंग के बाद अफसरों के रडार पर आ गए हैं।
नकली दवा के धंधे में कई अलग - अलग गिरोह शामिल हैं। अमेरिका की एक कंपनी की एंटी बायोटिक दवा का जो बाक्स विक्रेताओं के यहां 14 सौ रुपये का है, उसकी सौदेबाजी की भी रिकार्डिंग अफसरों के हाथ लगी है। मुरादाबाद में नकली दवा खरीदने वाले गाजियाबाद के विक्रेता से कह रहा है कि आज उस कंपनी के बाक्स को 90 रुपये में दे रहे हैं। वहीं बाक्स रुड़की में 75 रुपये में देने को तैयार है। अफसरों के हाथ इस तरह की कई रिकार्डिंग लगी हैं। इनमें अलग-अलग जिलों और कुछ राज्यों केनाम शामिल है। अफसरों ने रिकार्डिंग को कोर्ट में दाखिल कर दिया है। बातचीत करने के दौरान बेचने और खरीदने वाला कोई भी एक-दूसरे का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


यहां से संचालित हो रहा धंधा -

- बुलंदशहर, गाजियाबाद, रुड़की, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, अमरोहा और बनारस

इन राज्यों में होगी तलाश -

यूपी, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, महाराष्ट, राजस्थान और उत्तराखंड।

नकली दवा के धंधे कासंचालन अभी तक आठ जिलों और सात राज्यों में होने की जानकारी मिली है। संबंधित क्षेत्रों के ड्रग अफसरों को भेज दी गई है। इसकेसाथ ही संबंधित कंपनियों ने भी जांच में अपनी टीम लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश मोहन दीपक, ड्रग इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed