{"_id":"5c86c384bdec221420473ab1","slug":"191552335748-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में सबसे ज्यादा बंदूकधारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनपद में सबसे ज्यादा बंदूकधारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आज के दौर में भले ही लाइसेंसी असलहे को खरीदने वालों की पसंद पिस्टल, रिवाल्वर हो लेकिन आंकड़ों के हिसाब से जनपद में सबसे ज्यादा बंदूकधारी हैं। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि असलहाधारियों को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद असलहे जमा करने के लिए कहा गया है। असलहे जमा करने लोगों ने शुरू कर दिए हैं, दस दिन में सभी के असलहे जमा हो जाएंगे।
जनपद में सबसे कम रायफलधारी हैं। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद लाइसेंसी धारकों को अपने असलहे जमा कराने के लिए कहा गया है। दस दिन के भीतर सभी लाइसेंसी धारकों को अपने असलहे थाने, शस्त्रागार में जमा कराने होंगे। जिन लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर असलहा अपने पास रखना है, उन्हें एसएसपी से अनुमति लेनी होगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दस दिन के भीतर ये सुनिश्चित कर लें कि किसी भी असलहाधारी के पास बिना अनुमति के असलहा न रखा हो। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में 19135 लोग असलहाधारी हैं, जिनके पास 20927 असलहे हैं। इनमें से 14381 लाइसेंस बंदूकधारी, 3698 पिस्टल/रिवाल्वर और 2848 लाइसेंस रायफलधारियों के पास हैं।