फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो उम्रकैदियों को मिलेगी सलाखों से आजादी

दो उम्रकैदियों को मिलेगी सलाखों से आजादी

Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दो उम्रकैदियों को मिलेगी सलाखों से आजादी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला जेल में बंद दो उम्रकैदियों को जल्द सलाखों से आजादी मिल सकती है। जेल प्रशासन ने दोनों की रिहाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। इनमें से एक अमरोहा जिले में गजरौला का रहने वाला है। दूसरा सजायाफ्ता बंदी भोजपुर का निवासी है। दोनों पिछले 16 वर्षों से जिला जेल में बंद हैं। इनकी रिहाई पर शासन की कमेटी को फैसला लेना है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने एक अगस्त को बंदियों की रिहाई के संबंध में एक शासनादेश जारी किया था। शासनादेश के मुताबिक ऐसे उम्रकैदी जो जेल में 16 साल की अवधि काट चुके हैं उनकी रिहाई पर विचार किया जा सकता है। शासनादेश जारी होने के बाद प्रदेश की सभी जेलों में ऐसे बंदियों को तलाशा जा रहा है। जिला जेल में बंद गजरौला का मोहनलाल और भोजपुर का जुल्फिकार शासनादेश के दायरे में आ रहे हैं। दोनों हत्या के मामले में पिछले 16 साल से जेल में बंद हैं। दोनों बंदियों की रिपोर्ट तैयार करके जेल प्रशासन ने रिहाई की संस्तुति कि साथ शासन को भेज दी है। शासन स्तर से कमेटी इनकी रिहाई पर फैसला करेगी।
विज्ञापन


एक अगस्त 2018 को आए शासनादेश के मुताबिक ऐसी उम्रकैदियों की रिहाई पर विचार किया जा सकता है जो 16 वर्ष की सजा पूरी कर चुके हों। इस श्रेणी में मुरादाबाद जेल के दो बंदी आ रहे हैं। इन दोनों का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जा रहा है। इनकी रिहाई पर निर्णय शासन को लेना है। - एसएचएम रिजवी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed