फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया बजरंग दल का कार्यकर्ता, हंगामा

अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया बजरंग दल का कार्यकर्ता, हंगामा

Mon, 22 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया बजरंग दल का कार्यकर्ता, हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को अवैध पिस्टल रखने के आरोप मेें थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक घिराव और जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई लेकिन पुुलिस ने हंगामा करने वालों की एक नहीं सुनी और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएचओ सिविल लाइन सुधीर पाल धामा ने बताया कि फव्वारा तिराहे पर रविवार को दोपहर के वक्त दमदमा कोठी के पास रहने वाले आशीष उर्फ अज्जू को रोका गया। चेकिंग के दौरान उसके पास एक अवैध पिस्टल मिली, जिसके साथ पांच कारतूस भी थे। आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया। काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उसको छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए। उससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोप लगाने लगे कि पुलिस ने एक युवक के इशारे पर आशीष को गिरफ्तार किया है। आशीष की उस युवक से रंजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिस्टल आशीष के पास से बरामद नहीं हुई है। जबकि एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य है, इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर थाने से वापस कर दिया। आरोपी की रंजिश जिगर कालोनी निवासी चांद से है। उस पर पहले जानलेवा हमले का भी आरोप है। इस मामले में आशीष को जेल भेजा गया था, चंद रोज पहले ही वह जेल से छूटा है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल खरीदी थी। पुलिस रंजिश के कारणों को भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed