{"_id":"5bb2899b867a557ed62a5d5f","slug":"191538427291-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोतों का अवैध कारोबार, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोतों का अवैध कारोबार, एक गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
वन विभाग व पुलिस ने सोमवार को परिंदों को कैद कर तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर में कैद 60 तोतों को वहां से बरामद किया गया, जिन्हें जंगल में ले जाकर आजाद कर दिया गया है। तोतों की तस्करी मेरठ, दिल्ली एनसीआर तक होती थी।
सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि वन विभाग में कार्यरत ठाकुरद्वारा रेंज के वन दरोगा पीयूश जोशी को परिंदों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। उसी के बाद वन विभाग की टीम के साथ डिलारी पुलिस ने तुगड़िया कला गांव में रहने वाले हाकम के घर छापामारी की। हाकम ने छत पर बने दरबे में 60 तोते कैद कर रखे थे, जिनकी तस्करी करने का उस पर आरोप है। आरोपी हाकम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नेे बताया कि वह जंगल से जाकर तोते पकड़कर लाता था, जिनको 50 से लेकर दो सौ रुपये तक में मुरादाबाद, मेरठ सहित दिल्ली एनसीआर तक में बेचता था। सीओ ने बताया कि आरोपी के संपर्क में अन्य लोग हैं, जो तोतों सहित अन्य परिंदों की भी तस्करी करने का काम करते हैं। उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। सीओ ने बताया कि बरामद किए गए तोतों को वन विभाग ने जंगल में ले जाकर आजाद कर दिया है। आरोपी के खिलाफ वन दरोगा पीयूश जोशी की तहरीर पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिल्मी अंदाज में आजादी के नाम पर ठगी कर तोतों को कर लेते थे कैद
मुरादाबाद। सीओ ठाकुरद्वारा का कहना है कि हाकम ॉन केवल तोतों की तस्करी करता है, बल्कि उनके जरिए ठगी भी की जाती थी। ठगी का अंदाज भी फिल्मी होता था। हाकम तोतों को शहरों में यह कहता था कि पांच तोतों को खरीदकर अपने हाथों से आजाद कर दें, ऐसा करने से उनकी मन्नत पूरी होगी। लोग उसके झांसे में आ जाते थे। लोग पांच सौ से एक हजार रुपये तक अदा कर पांच तोते खरीदकर उनको उड़ाते हैं। दूसरी ओर हाकम इन न तोतों को दोबारा पकड़ लेता है। सीओ ने बताया कि तोतों को इस तरह से रखा जाता था कि वह उड़कर ज्यादा दूर न जा सकें। बरामद किए गए 60 तोते भी लंबे समय से आरोपी के कब्जे में थे। वह करीब एक साल से भी अधिक समय से तोतों की तस्करी कर रहा है।