{"_id":"5b60c9e74f1c1bab7d8b5c99","slug":"191533069799-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा सहित दो लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा सहित दो लाइन हाजिर
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर (मुरादाबाद)।
एनजीटी की ओर से पाबंदी लगाए जाने के बाद भी जनपद में जारी ई-कचरा के अवैध धंधे को लेकर गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। गिरफ्तार करने वाले दरोगा को उसने बताया कि एक सिपाही को आठ हजार रुपये देकर वह यह काम कर रहा है। आरोपी के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर सिपाही और दरोगा के बीच कहासुनी हुई। एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक लाइन हाजिर किए गए दरोगा राकेश कुमार ने 27 जुलाई की रात को दो गाड़ियों में ई-कचरा लेकर जा रहे आरिफ निवासी भोजपुर को पकड़ा था। दरोगा ने ई-कचरा का अवैध धंधा करने के आरोप में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह भोजपुर थाने गया था। ई-कचरा का काम करने से पहले एसएचओ से मुलाकात करने भोजपुर थाने गया था। वहां पर सिपाही विपिन जनमैदा से मुलाकात हुई। उसको आठ हजार रुपये दिए हैं, इसके बाद वह ई-कचरा का काम कर रहा है। आरोपी के बयान का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। विपिन ने वीडियो बनाए जाने पर नाराजगी जताई। दरोगा से उसका विवाद हो गया था। सिपाही और दरोगा के बीच हुए इस विवाद और वायरल हुए वीडियो की जानकारी होने पर एसएसपी जे रविंद्र गौड ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि दरोगा और सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर किया है। इस मामले में विस्तृत जांच कराई जाएगी।
लालच में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही पुलिस
मुरादाबाद। जनपद की प्रमुख समस्याओं में से एक यहां पर होने वाला ई-कचरे का अवैध धंधा है। इस वजह से कई मोहल्ले में लोगों को बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया तो कई जगहों पर सांस लेने में भी लोगों ने दिक्कत महसूस होने की शिकायतें की। इसके बाद एनजीटी की ओर से सख्ती की र्गई और ई-कचरे के अवैध धंधे पर पूरी तरह से लगाम कसने के निर्देश दिए लेकिन रुपयों के लालच में कुछ पुलिसकर्मी ई-कचरा के माफियाओं से हाथ मिला बैठे और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए ई-कचरे का अवैध धंधा कराने लगे हैं।
विज्ञापन
भोजपुर-नागफनी में जलता है ज्यादा ई-कचरा
मुरादाबाद। रामगंगा के किनारे सबसे ज्यादा ई-कचरा जलाए जाने की शिकायत मिलती हैं। शहर में नागफनी तो देहात में भोजपुर का इलाका ई-कचरा का धंधा करने वाले लोगों की पसंदीदा जगह है। यहां पर कई बार छापामारी कर अधिकारियों ने बड़ी संख्या में आरोपियों को भारी मात्रा ई-कचरे के साथ गिरफ्तार किया है।